Basti News: तेंदुए जैसे जानवर का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
बस्ती, सितम्बर 21 -- Basti News: बभनान। हिन्दुस्तान संवाद गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा और सौरहा ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थित तालाब के पास तेंदुए जैसे जानवर के दिखाई देने का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जानवर को चिन्हित कर पकड़ने की गुहार लगाई है।डेंगरहा ग्राम पंचायत के प्रशासक एजाज अहमद ने बताया कि गांव में पिछले करीब दस वर्षों से रहकर मजदूरी करने वाले बिहार निवासी राजेश ने देर शाम इस जानवर का वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पशुपालकों में अपने बकरी और भेड़ को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर जानवर की पहचान सुनिश्चित करने और उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.