बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिसने संदीप निवासी सुअरहा की तहरीर पर रामअशीष, सूरज निवासी सुअरहा, बैरिया निवासी कुछ रिश्तेदार व अन्य छह लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा करने का केस दर्ज किया है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का बताया जा रहा है। मुंडेरवा पुलिस ने रामसुन्दर निषाद निवासी अहिरौली थाना मुण्डेरवा की तहरीर पर कादिर, साजिद, अफसरी, शाहबाज, मेराज, हमजा, इम्तियाज निवासी अहिरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बकरी के खेत में चले जाने के कारण रामसुन्दर, उसकी पत्नी राजमती, पुत्री राशि, मधु व पुत्र विकास के साथ मारपीट की। हर्रैया पुलिस ने शकीना खातून निवासी जुड़ईपुर थाना हर्रैया की तहरीर पर राजकुमार, कृष्णावती, काजल और गुडिया के खिलाफ लाठी डंडे से मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश प...