बस्ती, नवम्बर 3 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली थानाक्षेत्र के डारीडीहा कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले तीन नाबालिग लड़कों के अचानक लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई। परिजन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया। पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया तो तीनों बच्चे शहर में देर रात में दिखे। बच्चों के अयोध्या जाने की सूचना पर पुलिस की टीम आनन-फानन में अयोध्या जा पहुंची। वहां भी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद लिया तो बच्चे नयाघाट पर नजर आए। पुलिस टीम ने घटना के लगभग 24 घंटे के अंदर बच्चों को नया घाट से बरामद कर लिया और अपने साथ लेकर वापस बस्ती पहुंची। पुलिस का मानना है कि कार्रवाई काफी तेज हुई, अगर यह बच्चे किसी गलत व्यक्ति के हाथों लग जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिजन बच्चों को पाकर काफी खुश नजर...