बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में पिछले तीन दिनों से तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी है। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह विशाल पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए। नगर पालिका और प्रशासन की टीमें जेसीबी की मदद से पेड़ और अन्य अवरोध हटाकर यातायात बहाल कराने में जुटी रहीं।शहर के ब्लॉक रोड पर नीम का विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अमहट पुलिस चौकी के पास पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से कईजगह यातायात बाधित जेल रोड पर भी पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। नगर ...