बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। 33/11 केवी उपकेंद्र मालवीय रोड के 33 केवी लाइन पर आ रही पेड़ की शाखाओं की कटाई-छंटाई का कार्य रविवार को प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित लाइन दोपहर लगभग 12:00 बजे से सायं तीन बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण सदर शुभम पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता किसी भी समस्या से बचने के लिए पानी आदि का प्रबंध पहले से कर लें। उपभोक्ताओं से निवेदन है कि विद्युत आपूर्ति सुचारू होने तक धैर्य बनाए रखें। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पांच घंटे आज रहेगी बिजली कटौती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...