Basti News: ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: साऊंघाट। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती- बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहे पर गुरुवार रात चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची डायल-112 व स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। जमदाशाही गांव निवासी शिव श्याम ने पांच जून को पैड़ा चौराहे पर स्थित उपाध्याय मार्केट में ईशान मोबाइल शॉप एंड रिपेयरिंग सेंटर के नाम से जल्द ही दुकान खोली है। बताया कि दुकान में काफी कीमती व नए सामान लाकर रखा था। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर के दोनों ताले तोड़कर फेंके हुए हैं। शटर के सामने एक तख्त खड़ा कर दिया गया है। अंदर जा कर देखा तो सारे सामान बिखरें पड़े हुए थे। कीमती सामानों में प्रिंटर, लैपटाप, मोबाइल फोन, मोबाइल एससरीज, सहित वहां रखा 80 हजार रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.