Basti News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, मचा कोहराम
बस्ती, अगस्त 24 -- Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भीटा गांव में सोमवार दोपहर एक हादसे में मौसी के घर आई 16 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में भी मातम छा गया।मृतका की पहचान सपना पुत्री स्व. दिनेश कुमार, निवासी ढोरिका, थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। सपना अपने मौसा भरतराम निषाद, निवासी भीटा गांव, थाना कप्तानगंज के यहां आई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर के बाद सपना गांव के पास स्थित पोखरे की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.