बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कौलपुरा उर्फ चैनपुरा गांव में बिजली के तार काटने की बात को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालगंज थाने के कौलपुरा उर्फ चैनपुरा निवासी बदरी प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि गत चार अक्तूबर 2026 की शाम करीब सात बजे वह घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने उनके पुत्र नंदलाल को बिजली के तार काटने की बात को लेकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब वह घर पहुंचा तो विपक्षियों ने उस पर भी हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप दोनों ने पिता-पुत्र को अपशब्द कहते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत थाना प्रभारी...