Basti News: तहसीलों में कीटनाशक दुकानों पर हुई औचक छापेमारी
बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शासन से मिले निर्देश के तहत जिले के चारो तहसीलों में कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके लिए डीएम ने चारो तहसीलों के लिए छापेमार दल का गठन किया। टीम ने 29 कीटनाशी व रसायन की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 12 संदिग्ध रसायनों का नमूना लिया गया। सात दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतनशंकर ओझा ने बताया कि बस्ती सदर में उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, रुधौली में उप निदेशक कृषि रक्षा चरण सिंह, हर्रैया में जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य व भानपुर में उनके नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पेस्टीसाइड के 13 नमूने लिए, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित छापेमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.