Basti News: तमंचे की बट से हमला कर युवक से 4500 रुपये व मोबाइल छीने
बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बारीघाट के पास एक युवक से पैसे छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थनापत्र की जानकारी एसपी को संबोधित प्रार्थना-पत्र में इसी थाने के गोनार निवासी हरिओम ने बताया है कि गत 23 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह लालगंज बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। बारीघाट के पास पहुंचा था कि तभी वहां मौजूद चार-पांच लोगों ने उसे रोक लिया और उन्हें मारने-पीटने लगे। इनमें एक व्यक्ति के हिस्ट्रीशीटर होने का भी आरोप है। उसने कट्टे से जबड़े पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद जेब में रखा 4500 रुपया छीन लिया। मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। हमलावर बोले कि हमें पहचान लिया है, इसे फंसाने के लिए अपने दुकान पर ले चलो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.