Basti News: ड्रग विभाग ने किया निरीक्षण, दवाओं का लिया सैंपल
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती। सीएचसी अमरौली शुमाली सल्टौआ के निकट संचालित मेडिकल स्टोर का ड्रग विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित मेडिकल संचालक को हिरासत में लेकर दवाओं का नमूना लिया। ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश श्रीवास्तव व ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धार्थनगर मनोज सिंह सीएचसी अमरौली शुमाली में अपनी टीम व सोनहा पुलिस के साथ जा पहुंचे। टीम की सूचना मिलते ही अधिकतर मेडिकल स्टोर व डायग्योस्टिक सेंटर संचालक अपना शटर बंद कर भाग निकले। टीम ने जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक से अभिलेख की मांग की गई। टीम के जांच में अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर संचालक को हिरासत में लेकर दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.