Basti News: डॉ. बृजेश पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। डॉ. बृजेश शुक्ल अध्यक्ष और डॉ. रविंद्र सिंह को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. आलोक पांडेय एवं डॉ. एसबी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अनीता वर्मा को चुना गया। इसी क्रम में डॉ. फैज वारिस को वित्त सचिव, डॉ. एके सिंह को केंद्रीय समिति सदस्य तथा डॉ. आशुतोष शर्मा को संपादक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ. क्षेत्रपाल यादव एवं डॉ. सियाराम यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: पीएमएस संघ चुनाव का ऐलान, नामांकन कल से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.