बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। गणपति विसर्जन के लिए निकले जुलूस में बज रहे डीजे की दिल दहला देने वाली धमक का असर आसपास की दुकानों पर भी दिखा। दुकानदारों का कहना है कि डीजे की धमक इतनी तेज थी कि उनकी दुकानों की रैक पर रखे छोटे सामान जमीन पर गिरने लगे। उसमें से कई शीशे के सामान टूट भी गए। दुकानदारों का कहना है कि एक तो इतनी तेज आवाज में बजने वाले डीजे का असर सीधे मनुष्य के दिल व दिमाग पर पड़ रहा है, वहीं अब तेज धमक से दुकानों तक में नुकसान हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान न दिया जाना चिंता की बात है। यह भी पढ़ें- Basti News: गणपति विसर्जन में बज रहे डीजे की तेज धमक से जमीन पर गिरते रहे दुकानों में रखे सामान हर्रैया कस्बे के व्यवसायियों के अनुसार सोमवार देर शाम को गणपति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया ...