बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज करने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का कथित मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वार्ड में तैनात एक वार्ड बॉय मरीज का डिस्चार्ज पेपर तैयार करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि डिस्चार्ज पेपर देने के नाम पर तीमारदार से सुविधा शुल्क लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो फीमेल वार्ड का बताया जा रहा है। इसमें वार्ड में भर्ती मरीज के डिस्चार्ज से संबंधित कागजात तैयार करते हुए वार्ड बॉय दिखाई दे रहा है। आरोप है कि चिकित्सक की गैरमौजूदगी में वार्ड बॉय ने खुद ही डिस्चार्ज पेपर तैयार कर तीमारदार को दिया। इसके लिए उससे धनराशि भी ल...