Basti News: डिस्कॉम के एमडी ने अभियंताओं की लगाई क्लास, चक्रवात के नुकसान की समीक्षा किया
बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी संदीप कुमार ने बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर विद्युत आपूर्ति, चक्रवात के बाद हुई लाइन बहाली के कार्य, राजस्व आदि की समीक्षा किया। उन्होंने एक-एक बिंदु पर समीक्षा करते हुए अभियंताओं की खूब क्लास लगाई। पिछले माह जिले का राजस्व कम होने पर एमडी काफी नाराज दिखे। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया।
उपकेंद्रों का निरीक्षण एमडी ने 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर, वर्कशॉप व स्टोर का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। वाराणसी से बस्ती पहुंचे एमडी ने सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र अमहट का निरीक्षण किया। सख्त हिदायत दिया कि बिना सुरक्षा उपकरण के कोई बिजली कर्मी पोल पर काम करते हुए नहीं दिखना चाहिए। इसके उल्लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.