Basti News: डिवाइडर पर चढ़ी डीसीएम, बिजली का खंभा टूटा
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। लुंबिनी-दुधी मार्ग पर नगर पंचायत नगर बाजार के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने अकबरपुर की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में डिवाइडर पर लगा विद्युत खंभा टूट गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम अकबरपुर की ओर से बस्ती जा रही थी। पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर लगा विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम को भी नुकसान पहुंचा।घटना के बाद मौके पर कुछ देर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय डिवाइडर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह क्रेन की मदद से डीसीएम को डिवाइडर से हटाकर सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.