बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने सीएचसी भानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी को छोड़कर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। डिप्टी सीएमओ ने वहां मौजूद मरीजों से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि कुछ दवाएं तो अंदर से दी गई हैं, जबकि कुछ दवाएं बाहर की लिखी गई हैं। अस्पताल परिसर में बहुत गंदगी थी। कार्यालय में अभिलेख अस्त-व्यस्त मिले। डिप्टी सीएमओ ने सुधार का निर्देश अधीक्षक को दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी कि सीएचसी में जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसकी जांच के लिए डिप्टी सीएमओ अपनी टीम के साथ शाम तीन बजे सीएचसी पहुंचे। वहां पर अकेले अधीक्षक ओपीडी में मौजूद थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि अन्य चिकित्सक चले गए ...