Basti News: ट्रेन के पायदान से फिसला पांव, दोनों पैर कटे
बस्ती, सितम्बर 4 -- Basti News: बस्ती। बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। गौर थानाक्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अवधेश कुमार (25) देर रात बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था। इसी दौरान पैर पायदान से फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर ने तत्काल एंबुलेंस को दी। सूचना पर गोंडा से एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अवधेश को सीएचसी गौर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.