बस्ती, सितम्बर 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवादददता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक के पास महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पिलर संख्या 570/30 से 570/32 के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अन्य माध्यमों से भी उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...