Basti News: ट्रेडिंग के नाम पर हुई थी 47 हजार की ठगी, पुलिस ने वापस कराई रकम
बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। साइबर क्राइम थाना की टीम ने साइबर ठगी की रकम को वापस कराने में सफलता हासिल की है। मुकदमा वादी विधेय मिश्र ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि उनके साथ ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की गई। मुकदमें की विवेचना साइबर थाना बस्ती से की जा रही है। विवेचक/ प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम विजय नारायण मिश्रा ने जांच के दौरान संबंधित बैंकों को पत्राचार कर धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराया। बैंक व साइबर थाने के समन्वय से लगातार फॉलोअप किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़ित के खाते में कुल 47 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.