Basti News: ट्रांसफॉर्मर के पास अचेत मिला अधेड़, अस्पताल में मौत
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। पैकोलिया थानाक्षेत्र के सेखुई गांव में मंगलवार देर रात गांव के बाहर ट्रांसफॉर्मर के पास एक अधेड़ अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसकी मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हुई है।सेखुई गांव निवासी 45 वर्षीय रक्षाराम दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से घर लौटा था। परिवार में पत्नी के अलावा डेढ़ वर्ष की बेटी और तीन वर्ष का बेटा है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे रक्षाराम किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे वह गांव के बाहर ट्रांसफॉर्मर के पास अचेतावस्था मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.