Basti News: ट्रक से चोरीछिपे उतारी जा रही थी सरिया, चालक-खलासी हिरासत में
बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर से प्रयागराज जा रही एक कंपनी की सरिया को रास्ते में चोरी-छिपे उतारने के मामले में एसओजी और पुलिस टीम ने ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया है। मामला हर्रैया थानाक्षेत्र के झलियहवा गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के समय ट्रक से सरिया उतारी जा रही थी। मौके से उतारी गई सरिया भी बरामद की गई है। सरिया चोरी से उतारे जाने की सूचना पर एसओजी बस्ती और कप्तानगंज थाने की महाराजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मौके पर संबंधित कम्पनी के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में सामने आए लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में कंपनी की ओर से ट्रक से सरिया चोरी-छिपे उतारे जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.