Basti News: ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से बाइक सवार पर किया हमला
बस्ती, सितम्बर 21 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पीछा कर कुदरहा चौकी पुलिस की मदद से ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक को लालगंज थाने पर भेजने के साथ ही पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना निवासी पवन चौधरी पुत्र भोला चौधरी और अमन चौधरी पुत्र अनिल चौधरी, किसी काम से लालगंज बाजार गए थे। वापस लौटते समय लालगंज पुल के दक्षिण एक ट्रक चालक सड़क के बीच में वाहन खड़ा कर लघुशंका कर रहा था। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.