बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गूदी गांव में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के गूदी निवासी राधेश्याम ने तहरीर देकर बताया है कि गत सात अगस्त की रात करीब नौ बजे उनके भाई रामप्रकाश घर पर थे। आरोप है कि तभी ट्यूबवेल से पानी पीने की बात को लेकर गांव के व्यक्ति ने उन्हें घर पर पहुंचकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले आरोपी अरुनोदय उर्फ चम्पू समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...