Basti News: टैक्स जमा न करने पर 14 कंपनियों को नगर पालिका ने दी नोटिस
बस्ती, जुलाई 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने शहर में संचालित 14 बीमा, वित्तीय और निवेश कंपनियों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अनुज्ञप्ति शुल्क और अन्य निर्धारित कर जमा नहीं करने पर इन कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में संचालित बीमा, फाइनेंस और निवेश कंपनियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार कई कंपनियों ने वर्ष 2021 से अब तक निर्धारित कर और अनुज्ञप्ति शुल्क जमा नहीं किया है। कर भुगतान में लगातार आनाकानी किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कंपनियों को बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कर और शुल्क जमा न करने पर विलंब शुल्क के साथ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी。 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.