बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव में गुरुवार को 52 वर्षीय चौकीदार त्रिभुवन की करंट लगने से मौत हो गई। घर में लगे टूल्लू पंप में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि त्रिभुवन घर पर मौजूद थे। इसी दौरान टूल्लू पंप के पास किसी काम से गए, जहां पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक त्रिभुवन चौकीदार के पद पर कार्यरत थे औ...