Basti News: टीनशेड में सो रहे बुजुर्ग पर गिरी कच्ची दीवार, मौत
बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। नगर थाना क्षेत्र के चौबाह गांव में बीती रात कच्ची दीवार गिरने से टीनशेड में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई।बताया गया कि चौबाह गांव निवासी मोतीराम रात करीब दो बजे टीनशेड में सो रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हुई बगल की मिट्टी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।थाना प्रभारी नगर रामप्रसाद यादव ने बताया कि घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.