बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित ओवरहेड टंकियों को हाईटेक बनाने की पहल शुरू हो गई है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर पालिका इन टंकियों पर सेंसर लगाने की तैयारी कर रही है। सेंसर के जरिए टंकी भरते ही उससे जुड़े नलकूप स्वत: बंद हो जाएंगे। इससे टंकियों से पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या खत्म होगी और हर साल लाखों लीटर पानी की बचत हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Basti News: 2.40 करोड़ से नगर पालिका क्षेत्र में होंगे सड़क-नाली के कामशहर की पानी की टंकियां शहर में नगर पालिका की 14 पानी की टंकियां हैं, जिनके जरिए विभिन्न इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में टंकी भरने के बाद भी नलकूप चलते रहते हैं। टंकी से पानी बाहर निकलने और फैलने के बाद ही इसकी जानकारी होती है। नलकूप बंद करने तक काफी मात्रा में पान...