बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। झूठी कहानी बनाकर बीमा का क्लेम लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि काल्पनिक वाहन का फर्जी अभिलेख तैयार कराकर बीमा कराया गया। इसके बाद इसकी चोरी की कहानी रच डाली। इसके आधार पर संतकबीरनगर के दुधारा थाने में वाहन चोरी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। मुकदमे के बाद इसके क्लेम का दावा भी प्रस्तुत किया गया, जबकि हकीकत में पूरा क्लेम ही झूठी कहानी पर आधारित है। मामले में न्यायालय के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार निवासी कसया रोड, गोरखपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी श्रीनाथ दुबे ने एक काल्पनिक वाहन का फर्जी दस्तावेज तैयार किया और इसके आधार पर उनकी कम्पनी से वाहन का बीमा करा...