Basti News: झमाझम बारिश से शहर में जलभराव, मुश्किलें बढ़ीं
बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था नाकाफी नजर आई। बारिश के बाद गौरीदत्त धर्मशाला रोड, रामप्रसाद गली, जिला अस्पताल परिसर के आसपास, शिवा कॉलोनी के सामने समेत कई इलाकों में पानी भर गया। यह भी पढ़ें- Balia News: बारिश ने भादो की झपसी की दिलाई याद मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.