Basti News: झमाझम बारिश से राहत, सड़कों व गलियों में भरा पानी
बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। झमाझम बारिश ने जहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। गुरुवार देर रात शुरू हुई महज कुछ घंटे की बारिश में शहर की कई प्रमुख सड़कें, चौराहे और मोहल्लों की गलियां जलमग्न हो गईं। जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर लोगों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ा। जलभराव के कारण वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा, जबकि दोपहिया सवार फिसलने के डर से धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bareily News: दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष हल्की बारिश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.