Basti News: झमाझम बारिश में उमस से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
बस्ती, अगस्त 31 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद देर शाम झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शनिवार को भी दोपहर में बारिश हुई थी, जिसके बाद रविवार को सुबह से तेज धूप निकलने के कारण मौसम फिर गर्म हो गया था। आसमान साफ रहने और धूप की तपिश तेज होने से उमस का असर दिनभर बना रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय गर्मी बढ़ने से लोग परेशान रहे। अवकाश का दिन होने के कारण शहर की सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। गर्मी और उमस के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी दोपहर के समय आवाजाही कम रही। शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.