Basti News: जेवीयर्स ए व बी के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ टाई
बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी में आयोजित इंटरनेशनल वनडे प्रतियोगिता के तहत सब जूनियर 'ए' और सब जूनियर 'बी' टीमों के बीच 25 ओवर का मुकाबला पचपेड़िया मैदान पर खेला गया। मैच का शुभारंभ राहुल उपाध्याय ने टॉस कराकर किया। टॉस जीतकर सब जूनियर बी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सब जूनियर ए की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा चौधरी ने 22, ऋषभ ने 18 और अभिनंदन चौधरी ने 11 रन का योगदान दिया। सब जूनियर बी की ओर से अविरल प्रताप और युवराज चौधरी ने दो-दो विकेट हासिल किए। 122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सब जूनियर बी की टीम ने 22.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 121 रन बना लिए। टीम की ओर से आदित्यराज ने सर्वाधिक 35 और वैभव चौधरी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.