Basti News: जेल में बंद है पुत्र, छुड़ाने के नाम पर पिता से कर ली 85 हजार की ठगी
बस्ती, जुलाई 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला कारागार में बंद युवक को छुड़ाने के नाम पर साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 85 हजार रुपये का फ्राड कर लिया। आरोप है कि जालसाजों ने जेल में बंद युवक के पिता के पास फोन किया और बेटे को जेल से बाहर निकलवाने की बात कही। इसके एवज में पैसे की डिमांड की। साथ ही क्यूआर स्कैनर भी भेज दिया। बेटे के मोह में पिता, जालसाजों के मंसूबे को समझ नहीं सके और पैसा ट्रांसफर कर दिया। बाद में इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। प्रकरण में गौर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पुलिस अधिकारी बन डरा रहे साइबर ठग गौर थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने थाने में शिकायती-पत्र दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.