Basti News: जुआ खेलवाने के आरोप में चौकी इंचार्ज निलंबित
बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जुआ खिलवाने के आरोप में लालगंज थाने की महसों चौकी के प्रभारी संजय कुमार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, चौकी प्रभारी संजय कुमार के विरुद्ध क्षेत्र में जुआ खेलवाने संबंधी आरोप सामने आए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर से इसकी जांच कराई गई। जांच आख्या में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन अवधि में संजय कुमार को नियमानुसार पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय जांच में आरोपों से संबंधित तथ्यों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.