बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जीवीएम कान्वेन्ट स्कूल के परिसर में शुक्रवार को जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने बड़े ही उमंग एवं उत्साह से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जूनियर इंजीनियर भूगर्भ जल विभाग परमानन्द और सीनियर असिस्टेन्ट भूगर्भ जल विभाग आशुतोष श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि जल ही जीवन है। अगर हमें अपने जीवन को बचाना है तो जल का संरक्षण करना होगा। हमारे भूगर्भ में एक प्रतिशत से भी कम पीने योग्य जल है, इसलिए हमें इसका उपयोग बड़े ही सावधानी एवं न्यायसंगत तरीके से करना होगा। यह भ...