Basti News: जीवन मौत के बीच जूझ रहा बाइक से स्टंट करते समय गिरा युवक
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर डिहुकपूरा गांव के पास बाइक से स्टंट करने के दौरान 23 वर्षीय शुभम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ओपेक कैली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शुभम शर्मा बाइक से रामपुर की तरफ से कुदरहा जा रहे थे। डिहुकपूरा गांव के पास सड़क पर स्टंट करते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी कुदरहा बनहरा पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: बाइक से स्टंट करते समय फिसली बाइक, युवक गंभीर वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.