Basti News: जीपीएस से होगी कूड़ा उठाने वाले वाहनों की निगरानी
बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी तकनीक से करेगी। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कार्य में लगे 36 छोटे-बड़े वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। वाहनों की लोकेशन की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी तैयार किया जा रहा है। जीपीएस लगने के बाद कंट्रोल रूम से यह पता चल सकेगा कि कूड़ा उठाने वाली कौन सी गाड़ी किस गली या मोहल्ले में पहुंची है। निर्धारित रूट पर वाहन चला या नहीं, इसकी भी निगरानी की जा सकेगी। इससे वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को समयबद्ध करने में मदद मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था संचालित है। सफाई कार्य में करीब 27 मैजिक, तीन ट्रक, तीन जेसीबी, एक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.