Basti News: जीजीआईसी प्रधानाचार्य पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
बस्ती, अगस्त 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जीजीआईसी बस्ती की प्रभारी प्रधानाचार्या के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत हुई है। इस शिकायत पर मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यों वाली टीम जांच कर रही है। जांच टीम ने प्रधानाचार्य पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में सीटीओ ने प्रभारी प्रधानाचार्या को पत्र लिखकर अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए अंतिम अवसर दिया है। जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या के खिलाफ लोकायुक्त में परिवाद दाखिल है। यह परिवाद रामकुमार चौधरी निवासी उड़वलिया इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ने दाखिल किया है। उन्होंने एमडीएम, दूध खरीद, भवन निर्माण में मलबा संबंधी, फर्नीचर, समर कैंप किट व यात्रा व्यय सहित 16 बिंदुओं पर शिकायत की गई है। इस शिकायत पर मुख्य कोषाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.