Basti News: जिले में कार्यरत 2400 सखियों को मिला मानदेय
बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न विभागों कार्यरत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 2400 सखियों को मानदेय मिल गया। यह मानदेय डेढ़ वर्ष बाद मिला तो इनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। यह सभी अपने मानदेय को पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने दी। डीडीओ ने बताया कि जिले में कार्यरत कृषि आजिविका सखी, स्वास्थ्य सखी, समूह सखी, बैंक सखी और सामुदायिक रिसोर्स पर्सन को डेढ़ वर्ष का कुल 6 करोड़ 36 लाख 98 हजार 364 रुपये का भुगतान किया गया। समूह सखी को प्रतिमाह दो हजार, बैंक सखी को छह हजार, स्वास्थ्य सखी को 2200, कृषि व रिसोर्स पर्सन को कार्य आधारित मानदेय मिलता है। डीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कर्य करने वाली सखी का कार्य स्वयं सहायता समूहों को सशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.