Basti News: जिले को मिले 18 चिकित्सक, दूर होगी समस्या
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। प्रदेश मुख्यालय से जिले को 18 चिकित्सक मिले हैं। इन चिकित्सकों की तैनाती सीएमओ के अधीन संचालित सीएचसी और पीएचसी पर की जाएगी। चिकित्सकों को दो वर्ष के अनुबंध पर रखा गया है। इनके आने से ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में लंबे समय से बनी चिकित्सकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। जनपद में 14 सीएचसी और 39 पीएचसी संचालित हैं। इनमें लंबे समय से चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। जिले की नौ पीएचसी पर चिकित्सकों की स्थायी तैनाती नहीं है। इन अस्पतालों में दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। एक चिकित्सक की तीन-तीन दिन की ड्यूटी अलग-अलग पीएचसी पर लगाई जा रही है। इससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में कई मरीज निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। स्वास्थ्य विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.