Basti News: जिले के 16 थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, भूमि विवाद की शिकायतों की भरमार
बस्ती, सितम्बर 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी 16 थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह की अगुवाई में आायोजित समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतों की भरमार रही। थानों पर पहुंची लगभग 90 फीसद तक प्रार्थना पत्र भूमि विवाद, नाली आदि के विवाद से संबंधित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संयुक्त टीमें गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया।आला अफसरों ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच मौके पर जाकर की जाए और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद, कानून व्यवस्था और अन्य जनसामान्य से संबंधित मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की गईं। उन्होंने अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.