बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज व जीआरएस इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के चारों क्षेत्रों हर्रैया, रुधौली-भानपुर, बस्ती उत्तरी व बस्ती दक्षिणी के करीब चार सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन आठ सौ मीटर दौड़ में फरजाना खातून, अंकुल और नंदिनी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्...