Basti News: जिला पुस्तकालय के कायाकल्प पर खर्च होंगे 36.25 लाख
बस्ती, सितम्बर 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के राजकीय जिला पुस्तकालय के परिसर की विकास और सुविधाओं में विस्तार के लिए निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सदर विधायक निधि से प्रस्तावित इस कार्य पर 36.25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुस्तकालय की नई सुविधाएं प्रस्तावित कार्य के तहत राजकीय जिला पुस्तकालय के फर्श पर नई टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पाठकों और पुस्तकालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुस्तकालय में बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) लगाने का भी प्रावधान किया गया है। भवन की आवश्यक मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य भी कराया जाएगा।
स्टूडेंट्स को मिलने वाला लाभ पुस्तकालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.