बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जन शिक्षण संस्थान भानपुर ने कस्बे में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वच्छता के प्रति चेतना जगाना था। ​रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली भानपुर कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों और आवासीय बस्तियों से गुजरी। जेएसएस के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की भागीदारी रही। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि ​स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का परम कर्तव्य है। जेएसएस के डायरेक्टर अजय उपाध्याय ने बताया कि संस्थान कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग है। रैली में अरुण मिश्र, अर्चना शुक्ल, विद्यावती, अपूर्वा, आकाश ...