बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति और जिला मिशन समिति की बैठक को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीडीओ सुशील श्रीवास्तव ने किया। बैठक में भूमि संरक्षण अनुभाग की ओर से संचालित परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत संचालित खेत तालाब योजना के सभी ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा तालाबों के खुदाई का कार्य समय से पूरा कराया जाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए पानी के दोहन व अति दोहन वाले क्षेत्रों में जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने एवं भूमि का उपचार कर उसे कृषि योग्य बनाने पर विचार हुआ।विधायक यह भी पढ़ें- आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में...