Basti News: जल निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: रुधौली। थानाक्षेत्र के पचारी कला गांव में मंगलवार को नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रुधौली पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार पचारी कला गांव निवासिनी विद्यावती पत्नी रामराज और दूसरे पक्ष के रामदीन व आसाराम के बीच नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में विद्यावती, शीला और उर्मिला पुत्री रामराज घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से मीरा पत्नी आसाराम, अकालमती पत्नी रामदीन, सुजाता, राजेश्वरी पुत्री रामदीन और आनंद पुत्र रामदीन घायल हुए। घटना की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.