Basti News: जलस्तर नीचे जाने से पानी के लिए जूझ रहे उत्तरी क्षेत्र के गांव
बस्ती, जुलाई 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सामान्य से कम बरसात हुई है, जो आधे से भी कम है। इस कारण कुछ हिस्से में भूगर्भ जल का संकट खड़ा हो गया है। खासकर जिले के उत्तरी हिस्से में कई गांव में लोग परेशान है। बारिश कम होने से खेती किसानी पिछड़ रही है। इससे निपटने के लिए कुछ किसान पंपिंग सेट के सहारे पानी लेकर खेत की रोपाई कर रहे हैं, लेकिन इसका सीधा असर भूगर्भ जल पर पड़ रहा है। निचले जलस्तर वाले क्षेत्र में सिंचाई के दौरान हैंडपंप सूख जा रहे हैं। जिन लोगों ने टुल्लूपंप लगा रखा है, उनके घरों की टंकियों में दोगुना से अधिक समय पानी भरने में लग रहा है। रुधौली तहसील क्षेत्र में कुड़ही ग्राम पंचायत के हैण्डपम्प में पानी नहीं आने से हाहाकार मचा हुआ है। शुद्ध पेयजल को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंप में पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.