Basti News: जलभराव से समस्या, सात दिन बंद रहेगा अटल आवासीय विद्यालय
बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: बस्ती, हिटी। अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव से परेशानी है। पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। कई दिनों से जलभराव की स्थिति के कारण छात्रों और विद्यालय कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी जमा होने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के लिए चार अक्टूबर से दस अक्टूबर तक सात दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। अभिभावकों को इसकी सूचना देकर रविवार को बच्चों को उनके साथ घर भेज दिया गया।विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रधानाचार्य पूरनचंद उपाध्याय ने बताया कि रविवार को बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.