Basti News: जर्जर मकान के छत की ईंट ढहने से बुआ-भतीजा घायल
बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के बांसखोर कला गांव में बारिश के चलते जर्जर मकान के छत के ईंट गिरने से घर में सो रहे बुआ-भतीजा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रुधौली में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद जर्जर मकान में रह रहा पूरा परिवार में दहशत में आ गया है। हादसे की सूचना पर कानूनगो व लेखपाल भी पीड़ित के घर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बांसखोर कला निवासी कृष्ण कुमार सिंह का मकान जर्जर हो गया है। जिसमें पूरा परिवार रहता है। सोमवार की भोर में उनका परिवार कमरे में सो रहा था। तभी अचानक मकान के छत की ईंट भरभरा कर गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे उनके बेटे रुद्रप्रताप सिंह तथा बहन हेमा सिंह, ईंट के मलबे की चपेट में आकर चोटिल हो। हादसे की सूचना पर आसपास मौजूद परिजन मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.